राशिफल 5 अगस्त: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 5 August : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज नाग पंचमी (Nag Panchami) त्योहार है। आज सावन महीने का बेहद ही विशेष दिन सोमवार भी है। 5 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi)।

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की मदद से काम पूरे होंगे। वाहन सुख संभव है। फिजूलखर्ची से बचें। आप कुछ चिड़चिड़ाहट महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास स्तर गिर सकता है।


वृष: प्रियजनों के साथ समय बिताने को कम मिलेगा। सोच समझ कर ध्यान से की गई तैयारी आपके लिए फलदायक रहेगी। चिंता करना व्यर्थ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपना फोकस बनाएं रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज करीबियों से संबंध बिगड़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारियों का दिन शानदार रहेगा। नए भवन में जाने का योग बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता पर संदेह न करें।

कर्क:आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। बिजनेस के संबंध में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।


सिंह: अपने काम पर फोकस बनाए रखें। कुछ समय से अटके हुए काम संपन्न हो सकते हैं। धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बनाए रखें, उससे रास्ते खुलेंगे। धन लाभ हो सकता है। प्रियजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या: सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। मन खुशहाल रहेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल पर अपनी पहचान बनाएंगे। प्रेम- प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। इष्ट मित्रों से सहयोग मिलेगा।

तुला: वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नई साझेदारी भी होने की संभावना है। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक: नया वाहन या संपत्ति खरीदना बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। समय रहते अपना काम पूरा कर लें। घर में पारिवारिक तनाव के आसार हैं। मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। नियमित व्यायाम से आपकी सेहत में बहुत सुधार होगा।

मकर: आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज वाणी को मधुर बनाकर रखें। यात्रा का योग बन सकता है। सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों के लोगों के पास खुद को व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम होगा। बच्चे और परिवार अपने उपक्रमों में अच्छी सफलता दिखाएंगे। अपने बच्चों के लिए विवाह करने का एक आदर्श समय है।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए आयाम दिखाई देंगे। ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। अगर करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाह संबंधी जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मीन: जल्दबाजी के फैसले भारी पड़ सकते हैं। परिवार में लोग आपकी बातें सनेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। परीक्षा का रिजल्ट शानदार रहेगा। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। वाहन धीरे चलाएं, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)