राशिफल 6 अगस्त: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 6 August : आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। 6 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi)।

मेष: आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नए तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं। रचनात्मक काम में मन लग सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है।


वृष: आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आज आप सही निर्णय लेंगे तो भविष्य में उसका फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। पारिवारिक संबंधों में खटास आएगी।

मिथुन: रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। फालतू विवाद से बचें।


सिंह:  आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। सोच-विचार कर ही नई संपत्ति में निवेश करें। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। बच्चे अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कन्या: विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। अपने लोगों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। व्यापार में जोखिम भरे निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सही है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। कर्ज़ देना इस समय परेशानी पैदा करने वाला होगा। मानसिक शांति के लिए अकेले में समय बिताएं।

वृश्चिक: आपका दिन अच्छा रहेगा। खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा।

धनु: आज का दिन सामान्य बीतेगा। पहले का अटका धन आज प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में धनलाभ के योग हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मकर: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ: आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। व्यवसाय में फायदा होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पारिवारिक समस्या से चिंतित रह सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को तरक्की मिलेगी। व्यवसायी और उद्यमी अच्छी प्रगति करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)