राशिफल 6 जून: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 6 जून 2019, गुरूवार का दिन और ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया तिथि आज सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी और हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है। अतः आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति? कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये आज का अपना राशिफल।

मेष: कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। घर में बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है।


वृष: कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय या नौकरी की तलाश में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति या प्रगति के प्रबल संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन: खर्च पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी जल्द ही मिलेगी।

कर्क: आर्थिक रूप से दिन शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।


सिंह: ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा।

कन्या: अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और आप परिश्रमी रहेंगे। व्यापारी प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छा समय है।

तुला: इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें। दोस्त सहयोग करेंगे। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवन साथी से कुछ तनातनी संभव है।

वृश्चिक: किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

धनु: व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद कर सकते हैं।

मकर: बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। खान-पान ठीक रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं।

कुंभ: रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन है। काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन: किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)