राशिफल 12 जुलाई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

12 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: मन शांत रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास कम होगा। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव बढ़ सकते हैं।


वृष: किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। साथ ही खानपान में रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन: परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बातचीत में संयम बरतें।

कर्क: आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।


सिंह: मन अशांति के भाव रहेंगे। पिता से धन की प्राप्ति के योग हैं। रहन-सहन में परेशानी आएगी।

कन्या: स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख बढ़ेगा।

तुला: मन शांत रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक: परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु: आलस्य बढ़ेगा। रोजमर्रा के कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

मकर: क्रोध अधिक रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।

कुंभ: धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मित्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन: मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)