राशिफल 14 जुलाई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

14 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: मन में निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आय में वृद्धि होगी।


वृष: मन शांत रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय बढ़ेगी।

मिथुन: परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। अपनी भावनाओं पर रखें। रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।


सिंह: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। विवाद से बचें। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या: क्रोध से बचें। कारोबार में कठिनाइयों आ सकती हैं। आय कम होगी।

तुला: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में परेशानी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक: नौकरी में अफसरों मनमुटाव होगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन प्राप्ति होगी। भवन सुख बढ़ेगा।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन में अशांति के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास कम होगा।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ: धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। वाहन सुख बढ़ेगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)