राशिफल 9 जुलाई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

9 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव बढ़ सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।


वृष: मन में नकारात्मक विचार आएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा। धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

मिथुन: मन में अशांति के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेंगी।

कर्क: कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। विपरीत परिस्थितियां का सामना भी करना पड़ सकता है।


सिंह: स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: मन में शान्ति के भाव रहेंगे। मान-सम्‍मान बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

तुला: आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक: धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आलस्य की स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास कम होगा।

मकर: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी आएगी और खर्च बढ़ेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ: मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)