How to Remove Holi Colour: इन आसान तरीकों से छुड़ाएं होली के पक्के रंग

  • Follow Newsd Hindi On  

How to Remove Holi Colour Hindi: होली के बारे में आप जानते ही हैं रंगो के बिना ये अधूरी है। होली (Holi Colour) पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलते हैं। इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है।

होली (Holi Colour) के बाद सबसे मुश्किल काम यही है कि रंगों को छुड़ाओ। इस परेशानी से बचने के लिए आपको ऐसे रंगों (How to Remove Holi Colour)  का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान ना हो। अगर कोई आपको जबरदस्ती ऐसे गहरे और जिद्दी रंग लगा भी दे, जिन्हें आप आम उपायों से नहीं छुटा पा रहे हैं, तो परेशान न हों। इन रंगों को भी कुछ आसान उपायों द्वारा आसानी से छुड़ाया जा सकता है।


होली के दिन रंग-गुलाल (Holi color) में भरपूर मस्ती के बाद त्वचा से इन रंगों को छुड़ाना टेढ़ा काम हो जाता है। ऐसे में त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान उपायों की जानकारी आपके जरूर काम आएगी।

बनाना पैक

केला मैश (Banana mash)कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।

बेसन पैक

बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।


जौ या चोकर का स्क्रब

आटा छाने के बाद जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। How to

मसूर की दाल

मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।

कच्चा पपीता पैक

कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे व गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा। How to Remove Holi Colour Hindi

बालों के लिए दही-बेसन पैक

बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)