हर कोई संघर्ष करता है, पर आपको पता नहीं रहता : शिल्पा शेट्टी

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को सुझाव दिया कि हमें हमेशा लोगों का साथ देना चाहिए, क्योंकि हम उनकी लड़ाई और संघर्ष से अनजान हैं।

शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आप जिस किसी से भी मिलते हैं, वह एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा होता है, जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। हमेशा विनम्र, दयालु रहें।


उन्होंने आगे कहा, हमारे पास काफी तजुर्बा होता है। हमारे जीवन में काफी कुछ होता रहता है, लेकिन हम अपना केवल बहादुरी वाला भाग दिखाते हैं। अभी लड़ाई खुद से लड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। बहुत से लोग जानते नहीं हैं कि हम क्या कर रहे हैं। इसी तरह, हम यह भी नहीं जान सकते हैं कि अगला व्यक्ति क्या कर रहा है।

उन्होंने कहा, किसी अपनों को खोना, काम का तनाव जीवन का दबाव या किसी भी तरह के व्यक्तिगत मुद्दे किसी व्यक्ति के दिमाग पर कहर ढा सकते हैं। शांति और सद्भाव बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी से मिलें। उसके सामने विनम्र तरीके से पेश आएं।

–आईएएनएस


एवाईवी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)