हरिचंदन बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

  • Follow Newsd Hindi On  

विजयवाड़ा, 24 जुलाई (आईएएनएस)| बिस्वा भूषण हरिचंदन ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी. प्रवीण कुमार ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में नए राज्यपाल को शपथ दिलाई।

इस समारोह में मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री हरिचंदन 2014 में राज्य के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश के पहले पूर्णकालिक राज्यपाल हैं।

इनसे पहले 2009 से अविभाजित आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन राज्य के विभाजन के बाद भी दोनों राज्यों- आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे।

नरसिम्हन हैदराबाद से दोनों राज्यों के राज्यपाल का पदभार संभाल रहे थे।


विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली एक सरकारी इमारत को अस्थायी राजभवन बना दिया गया है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)