हरियाणा : भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा गुरुवार रात तक सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। हालांकि, भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे।

भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन दो को छोड़कर इसके सभी मंत्री हार गए हैं। इन दो में अनिल विज और राज्य पार्टी प्रमुख सुभाष बराला शामिल हैं।


भाजपा की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

निर्दलीयों सहित नौ अन्य ने भी चुनावों में जीत हासिल की है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)