हरियाणा चुनाव के उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)| हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) शुक्रवार को बैठक करेगी। सीईसी की बैठक 10 जनपथ स्थित पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी।

2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। पार्टी अपने सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा से टिकट देने पर विचार कर रही है।


सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बहू रेणुका बिश्नोई अपने बेटे के लिए टिकट मांग रही हैं। रेणुका हिसार जिले की हांसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने पिछले लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें सफलता हासिल नहीं हो सकी थी।

हरियाणा कांग्रेस विभिन्न गुटों में विभाजित है। गुरुवार को पार्टी की राज्य चुनाव समिति ने नई दिल्ली में बैठक की थी, मगर इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर शामिल नहीं हुए थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)