हरियाणा में आप से हाथ मिलाएं कांग्रेस व जननायक जनता पार्टी: केजरीवाल

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा में आप से हाथ मिलाएं कांग्रेस व जननायक जनता पार्टी: केजरीवाल

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए आप से गठबंधन का आग्रह किया। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीट पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी इसपर विचार करें।”


आप का हरियाणा में मजबूत आधार नहीं है और पार्टी राज्य में प्रवेश की कोशिश कर रही है।

इंडियन नेशनल लोकदल में फूट के बाद जेजेपी का दिसंबर में गठन हुआ था। जेजेपी ने जींद विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। उप चुनाव में आप ने जेजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था।


भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां की सात सीटों पर कब्जा जमाया था। आईएनएलडी को दो और कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।

हरियाणा में अक्टूबर 2014 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा सरकार है।


दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केजरीवाल ने लिखा पत्र

कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी के साथ रही है : राज बब्बर

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)