हरियाणा में भाजपा को केवल एक नया विकल्प मात दे सकता है : केजरीवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जींद में हुए उपचुनाव के नतीजे यह दर्शा रहे हैं कि हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती लेकिन एक नया विकल्प ऐसा करने में सक्षम है।

  दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “जींद उपचुनाव के नतीजों से यह तो साबित हो गया कि हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस नही हरा सकती। नया राजनैतिक विकल्प ही भाजपा को उखाड़ कर फेंक सकता है।”


भाजपा ने गुरुवार को जींद सीट पर जीत दर्ज की।

दूसरे स्थान पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला रहे। आप ने चौटाला का समर्थन किया था। इंडियन नेशनल लोकदल में विभाजन से जननायक जनता पार्टी अस्तित्व में आई है।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए आप और जेजेपी के बीच हरियाणा में गठबंधन के लिए बातचीत जारी है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)