चंडीगढ़ | हरियाणा के पानीपत शहर में एक 36 वर्षीय किराना विक्रेता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को मारने के बाद खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक ने परिवार को और खुद को मारने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया।
मृतकों में उनकी आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है। यह घटना राज नगर इलाके में हुई।
पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण था।