हरियाणा : पिंजोर विरासत उत्सव 19 अक्टूबर से

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा में तीन दिवसीय पिंजोर विरासत उत्सव शुक्रवार से यहां आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘1857 की कहानी, हरियाणा की जुबानी’ नामक नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।

लोक नृत्य प्रदर्शन के अलावा इसमें ओडिशी, मणिपुरी, कुचीपुड़ी व कत्थक की भी प्रस्तुति होगी।


अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) विजय वर्धन ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के हस्तशिल्प स्टॉल उत्सव में लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को मुशायरा भी होगा इसके लिए ऊर्दू कवियों को आमंत्रित किया गया है।

वर्धन ने कहा कि हरियाणा पर्यटन विभाग ने 2006 में इस उत्सव की शुरुआत की थी। इस वर्ष यह उत्सव 19 से 21 अक्टूबर तक चलेगा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)