हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बने ज्ञानचंद गुप्ता

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 4 नवंबर (आईएएनएस)| पंचकूला से दूसरी बार विधायक चुने गए ज्ञानचंद गुप्ता को सोमवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। उनका नाम पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रस्तावित किया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया।

गुप्ता पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) थे।


हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को मामूली अंतर से हराया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)