हुसैनाबाद विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता को आजसू ने प्रत्याशी बनाया

  • Follow Newsd Hindi On  
हुसैनाबाद विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। हुसैनाबाद विधानसभा सीट (Hussainabad Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट पलामू जिले के पलामू लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर बसपा (BSP) के कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने एनसीपी (NCP) के कमलेश सिंह को पराजित किया था।

हुसैनाबाद विधानसभा सीट (Hussainabad Assembly Constituency) का इतिहास

एक जमाने में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था। यहां से कांग्रेस ने सात बार जीत दर्ज की है। 1977 की जेपी लहर में भी कांग्रेस के उम्मीदवार हरिहर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद हरिहर सिंह ने लगातार तीन बार हुसैनाबाद, हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विधायक रहते हुए 1987 में हरिहर सिंह की मृत्यु हो गयी थी। 1990 में भाजपा से दशरथ कुमार सिंह, 1995 में जनता दल से अवधेश कुमार सिंह और 2000 में राजद से संजय कुमार सिंह यादव ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।


वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 के चुनाव में एनसीपी के कमलेश सिंह ने राजद के संजय सिंह यादव को शिकस्त दी थी। वहीं 2009 के चुनाव में राजद के संजय सिंह यादव ने इस सीट पर कब्जा करते हुए बसपा के शिवपूजन मेहता को परास्त किया। 2014 में फिर बसपा के कुशवाहा  शिवपूजन मेहता ने एनसीपी के कमलेश सिंह को चुनावी मैदान में बड़े अंतर से हरा दिया।

हुसैनाबाद विधानसभा सीट का समीकरण

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,77,074 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,49,673 और महिला मतदाता 1,27,401हैं। पिछले चुनाव में 67.81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Hussainabad Assembly

हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट


कुशवाहा शिवपूजन मेहता, बसपा- 57,275

कमलेश सिंह, एनसीपी- 29,523

कामेश्वर कुशवाहा, भाजपा- 25,430

हार का अंतर – 27,752

हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

AJSU – कुशवाहा शिवपूजन मेहता

RJD – संजय सिंह यादव

JVM – वीरेंद्र कुमार

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Hussainabad Assembly 2014 Result

Candidate Sex Age Category Party Valid Votes Polled %Votes Polled
1 KUSHWAHA SHIVPUJAN MEHTA M 39 GEN BSP 57275 37.00
2 KAMLESH KR. SINGH M 56 GEN NCP 29523 19.07
3 KAMESHWAR PRASAD KUSHWAHA M 49 GEN BJP 25430 16.43
4 SANJAY KUMAR SINGH YADAV M 47 GEN RJD 22890 14.79
5 DASHRATH KUMAR SINGH M 56 GEN JMM 7606 4.91
6 None of the Above NOTA NOTA 2417 1.56
7 RAVINDRA KUMAR SINGH M 38 GEN JVM 2094 1.35
8 BANSHIDHAR TIWARI M 27 GEN IND 1496 0.97
9 PRADEEP KUMAR SINGH M 30 GEN IND 1258 0.81
10 UMESH SAW M 37 GEN JD(U) 1190 0.77
11 RAMCHANDRA MEHTA M 46 GEN SP 1143 0.74
12 RAMPRAWESH SINGH M 54 GEN IND 1043 0.67
13 NARESH KUMAR PASWAN M 34 SC IND 787 0.51
14 MANOJ KUMAR SHARMA M 37 GEN NSAM 648 0.42

मनिका विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 13 उम्मीदवारों ने किया नांमकन

डालटनगंज विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

लातेहार विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव में पाला बदलते रहे हैं यहां के विधायक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)