हैदराबाद: ट्विटर पर फेक न्यूज़ फैलाने के लिए रिटायर्ड आर्मी मेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: फेक न्यूज फैलाने पर यूपी में दो पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज

साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार को ट्विटर पर फर्जी खबर फैलाने के आरोप में भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त मेजर को दो समुदायों के बीच कथित रूप से रंजिश फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय सेना में बतौर डॉक्टर सेवा देने वाले रिटायर्ड मेजर नीलम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दुर्भावनापूर्ण इरादे से एक फर्जी खबर फैलाई।

मेजर नीलम ने कथित तौर पर ‘साइबराबाद पुलिस ने शहर में संतरे की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध’ शीर्षक से एक फर्जी खबर समाचार पत्र के रूप में फोटोशॉप कर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में साइबरबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक तस्वीर भी फोटोशॉप का इस्तेमाल कर लगाया गया था। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद मेजर नीलम सिंह ने अपना विवादित ट्वीट हटा लिया।



साइबर क्राइम पुलिस ने सोमवार को कहा कि चूंकि ये पोस्ट दो धर्मों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से डाला गया लगता है। इसलिए नीलम सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

हैदराबाद: ट्विटर पर फेक न्यूज़ फैलाने के लिए रिटायर्ड आर्मी मेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिकारियों ने कहा, “नागरिकों से यह अनुरोध किया गया है कि इस तरह की अफवाहों और फर्जी खबरों पर तब तक यकीन नहीं करना चाहिए, जब तक कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।”

बता दें कि ट्विटर पर @theskindoctor13 यूजर नेम से अकाउंट चलाने वाले नीलम सिंह ने 26 अप्रैल को सुबह 11.12 बजे यह ट्वीट पोस्ट किया गया था। इस ट्वीट के डिलीट किए जाने से पहले 5,572 बार रीट्वीट और 17 हजार से ज्यादा लाइक किया गया था। ये खुद को त्वचा-रोग विशेषज्ञ बताने वाले @MajorNeel का दूसरा प्रोफाइल है। इसके 2,76,000 फॉलोअर्स हैं।


लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हो रहे फेक न्यूज पर सुप्रीम कोर्ट हुआ स़ख्त

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)