अफेयर का पता चला तो दिल्ली पुलिस एसआई ने ससुर और प्रेमिका को मारी गोली, ससुर की हुई माैत

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: पूर्व विधायक के पुत्र की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। दिल्‍ली पुलिस के एक सब इंस्‍पेक्‍टर ने रोहतक में अपने ससुर की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। खबरों के अनुसार इसी एसआई ने एक दिन पहले, आउटर दिल्‍ली में अपनी गर्लफ्रेंड पर भी गोली चलाई थी।

आरोपी का नाम संदीप दहिया है। वह लाहौरी गेट पुलिस थाने में तैनात है। खबर की मानें तो सोमवार को दहिया ने रोहतक में अपने ससुर को गोली मार कर फरार हो गया। इस घटना में ससुर का हत्या हो गई है। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है।


आरोपी एसआई 2010 का सब इंस्पेक्टर है। अभी तक के जांच में पता लगा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। वह अपनी पत्नी से अलग रहता है। लड़की से उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

इसके बाद वो दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी विवाद के चलते आरोपी एसआई रविवार को लड़की से मिलने अलीपुर गया था। वहां विवाद बढ़ने से उसने लड़की पर अपने सर्विस पिस्टल से तीन गोली चला दी। आरोपी ने गोलियां एकदम नजदीक से मारी थी।

बता दें कि युवती संदीप के परिवार के बारे में सब कुछ जानती थी। दोनों के रिश्ते के बारे में  संदीप की पत्नी को भी पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)