यूपी: इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाहर बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर किया युवक-युवती का अपहरण

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: सपा नेता के बेटे को BJP नेता के बेटे ने मारी गोली, बाइक से टक्कर मारने पर हुआ था झगड़ा

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से सोमवार सुबह सशस्त्र लोगों ने हथियारों की नोंक पर एक युवा जोड़े का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुबह 8.30 बजे की है जिसके कुछ घंटों बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार का मामला इसी अदालत पेश होने वाला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह दोनों लोगों को अदालत के गेट संख्या तीन के बाहर इंतजार करते देखा गया, तभी एक काले रंग की एसयूवी कार आई जोड़े को बंदूक की नोंक पर कार में बैठा लिया।


एसयूवी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 80 था, जो आगरा जिले का है। सूत्रों ने कहा कि वाहन के पीछे ‘चेयरमैन’ लिखा था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और वाहनों की जांच शुरू हो गई है।


साक्षी और अजितेश की शादी को न्यायालय ने ठहराया वैध, सुरक्षा के निर्देश


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)