हर सफल महिला के पीछे, सफल महिलाओं की जमात होती है : बिपाशा

  • Follow Newsd Hindi On  

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का नया सोशल मीडिया पोस्ट महिला सशक्तीकरण के बारे में है।

बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने रेड कलर की लिपिस्टिक लगाकर अपने मेकअप को पूरा किया है।


उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “हर सफल महिला के पीछे अन्य सफल महिलाओं की जमात होती है, जिनकी बैक होती है। उन सभी महिलाओं का धन्यवाद।”

बिपाशा थ्रिलर वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी, फिल्म में सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा ने भी अभिनय किया है।

-आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)