मुंबई: 6 महीने के नन्हे बच्चे को हुआ कोरोना वायरस, इलाज के लिए अस्पतालों में भटकती रही मां

  • Follow Newsd Hindi On  
मुंबई: 6 महीने के नन्हे बच्चे को हुआ कोरोना वायरस, इलाज के लिए अस्पतालों में भटकती रही मां

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने देश में अहाकार मचा रखा है।  ये वायरस बुढे़-जवान को क्या महीने भर के बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसा ही एक मामला मुंबई (Mumbai) से आया है यहां पर एक छह महीने के बच्चों को कोरोना वायरस हो गया है।

खबरों के मुताबिक, नन्हे बच्चें की मां को उसके इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा। मुंबई के कल्याण (Kalyan) में एक महिला को अपने छह महीने के बच्चे को लेकर तीन अस्पतालों में भटकना पड़ा। दरअसल, महिला के ससुर की कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उस महिला को अपने छह माह के बच्चे को भर्ती करवाने के लिए कई अस्पतालों (Hospitals) के चक्कर काटने पड़े।


मुंबई में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ये अबतक का नया मामला पहला है। जिसमें छह महीने के बच्चे को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। बीते गुरुवार को महिला के 67 वर्षीय ससुर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और पांच लोगों के परिवार को कोरोना जांच (Coronavirus Test) और आइसोलेशन (Isolation) के लिए नगर पालिका अस्पतालों में भेजा गया था।


मुंबई : सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में कटौती


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)