UP: शादी के जुनून में 90 KM साइकिल चलाकर दूल्हा विदा करा लाया दुल्हन

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: शादी के जुनून में 90 KM साइकिल चलाकर दूल्हा विदा करा लाया दुल्हन

कोरोना वायरस लॉकडाउन (Lockdown) के बीच हमने देश से कई ऐसी दिलचस्प खबर सुनी है। जिसमें किसी ने चौराहे के फेरे लेकर शादी रचाई, तो किसी ने मोबाइल से वीडियो कॉल (Video Call) करके ही शादी कर ली। ऐसी शादी करने के संबंध में ऐसी कई अनोखी शादी हुईं हैं।

अब उत्तर प्रदेश से एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां पर हमीरपुर जिले में लॉकडाउन के वजह से एक दूल्हा साइकिल से खुद ही अपनी दुल्हन की विदाई कर लाया। इतना ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन (Bride) को साइकिल पर बिठाकर 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया और अपने घर ले आया। इसके चलते पूरे इलाके ये शादी चर्चा का विषय बन गई है।


मीडिया खबरों के मुताबिक, जिले के सदर तहसील के पौथिया गांव के कलकू प्रजापति नाम के शख्स की शादी महोबा जिले में रहने वाली रिंकी से 27 अप्रैल को शादी होनी थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इनकी शादी खतरे में पड़ गई। अपनी शादी के लिए दूल्हे ने जिला प्रशासन से भी अनुमति मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

जिसके बाद दुल्हा सुबह 6 बजे खुद ही साइकिल उठाकर अपनी होने वाली दुल्हन के घर पहुंच गया। यहां पर उसके ससुरालवालों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद रिंकी के परिवार वालों ने उसे साइकिल पर बिठा कर विदा किया। दूल्हा अपनी दुल्हन को साइकिल पर बिठाकर 90 किमी सफर पूरा कर अपने घर ले आया।

घर पहुंचने के बाद दूल्हे के घरवालों ने बाबा ध्यानिदास मंदिर में दोनों को जयमाला पहनवाकर शादी की रस्में पूरी कीं। दूल्हे के पिता ने बताया कि बेटे की शादी पहले से ही तय थी अचानक लॉकडाउन हो जाने से शादी नहीं हो सकती थी, पर दूल्हा शादी करने पर अड़ा था। शादी के जुनून में वो साइकिल पर ही दुल्हन विदा कराकर घर ले आया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)