इंदौर टेस्ट : शतक के करीब मयंक, भारत को मिली 38 रनों की बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  

इंदौर, 15 नवंबर (आईएएनएस)| भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश पर 38 रनों की बढ़त ले ली है। भारत ने भोजनकाल की घोषणा तक बांग्लादेश के पहली पारी में बनाए गए 150 रनों के जवाब में सत्र के अंत तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। भोजनकाल तक सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने शतक के करीब हैं। मयंक 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 86 रनों के साथ की थी। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज मयंक और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया। पुजारा अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही अबु जायेद को अपना विकेट दे बैठे। पुजारा ने 72 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाए।


कप्तान विराट कोहली ने दो गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले जायेद का दूसरा शिकार बने। यहां से मयंक और रहाणे ने सुनिश्चित किया कि भारत कोई और विकेट न खोए जिसमें वह भोजनकाल तक सफल रहे हैं।

मयंक ने 166 गेंदों अभी तक खेली है जिनमें से वह 13 पर चौके और एक पर छक्का मार चुके हैं। रहाणे ने 72 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके लगाए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)