पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन Former defence minister George Fernandes passes away

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। महान समाजवादी नेता के रूप में जाने जानेवाले जॉर्ज फर्नांडिस ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके नजदीकियों के मुताबिक पिछले काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता रहा है।

समता पार्टी की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाने वाले जॉर्ज भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। श्रमिक नेता के रूप में पहचान बनाने वाले फर्नांडिस 1967 से 2004 तक नौ बार लोकसभा के सदस्य बने।


जॉर्ज की मृत्यु के बाद बिहार की राजनीति में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। जॉर्ज फर्नांडिस ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक का भी काम बखूबी निभाया था।

राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जॉर्ज साहब ने भारत के बेस्ट राजनीतिक नेतृत्व की अगुवाई की, उनका योगदान काफी अहम रहा है।

प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केंद्र सरकार में कई पदों पर रहे

आपातकाल के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस काफी सक्रिय रहे थे। इमरजेंसी हटने के बाद वह राजनीति में कूदे और चुनाव लड़ा। उन्होंने जेल में रहते हुए ही बिहार के मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। केंद्र में जब मोरारजी देसाई की अगुवाई में सरकार बनी तो उन्हें मंत्री पद भी दिया गया। इसके बाद वीपी सिंह की सरकार में वह रेल मंत्री भी रहे। अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी तो जॉर्ज फर्नांडिस को रक्षा मंत्री का पद दिया गया।


हिंदी की प्रख्यात लेखिका कृष्णा सोबती का निधन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)