शर्मनाक! फिर की गई महात्मा गांधी की हत्या! गोडसे को पहनाई माला, देखें Video

  • Follow Newsd Hindi On  
शर्मनाक! फिर की गई महात्मा गांधी की हत्या! गोडसे को पहनाई गयी माला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक शर्मनाक और परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, हिन्दू महासभा ने बापू की हत्या वाला दृश्य फिर से ताजा किया है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह नाथूराम गोडसे से गांधी को गोली मारी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा ये कृत्य किया गया।

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने एक नकली बंदूक का इस्तेमाल कर महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी। पुतले से ‘खून’ भी बहाया गया। इसके अलावा उन्होंने गांधी के हत्यारे गोडसे को माला पहनाई और गांधी की हत्या की याद में मिठाई भी बांटी। आमतौर पर हिन्दुवादी संगठन गांधी की हत्या को सही ठहराते हैं और गोडसे का महिमामंड़न करते हैं।


गौरतलब है के आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में बिड़ला हाउस के परिसर में महात्मा गांधी की हत्या की गई थी। अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए थे। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। गांधी को लक्ष्य करके 3 गोलियां चलाई गई जिसमें से एक गोली उनके सीने में लगी और वो वहीं गिर पड़े। और इस प्रकार एक महामानव का निधन हो गया।

शर्मनाक! फिर की गई महात्मा गांधी की हत्या! गोडसे को पहनाई गयी माला

बापू की हत्या के मामले में नाथूराम गोडसे सहित 8 लोगों को साजिश में आरोपी बनाया गया था। अंत में बचे 5 अभियुक्तों में से तीन- गोपाल गोडसे, मदनलाल पाहवा और विष्णु रामकृष्ण करकरे को आजीवन कारावास हुआ, जबकि दो- नाथूराम गोडसे व नारायण आप्टे को फांसी दी गई।


कोर्ट में नाथूराम गोडसे द्वारा दिए गए बयान के अनुसार जिस पिस्तौल से गांधी को मारा गया वह उसने दिल्ली में एक शरणार्थी से खरीदी थी। 15 नवम्बर 1949 को गोडसे को अम्बाला जेल में फांसी दे दी गई।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)