केआईवाईजी (निशानेबाजी) : अंडर-21 में पंजाब बना ओवरऑल चैम्पियन

  • Follow Newsd Hindi On  

पुणे, 16 जनवरी (आईएएनएस)| खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में निशानेबाजी के अंडर-21 वर्ग में पंजाब ओवरऑल चैम्पियन बना। इस वर्ग में पंजाब ने बुधवार को यहां चार पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं। पंजाब के कुल पदकों की संख्या 57 रही, जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 23 कांस्य शामिल हैं। यह जानकारी पंजाब के स्टेट स्पोर्ट्स मैनेजर गुरलाल सिंह रिआड़ ने दी।

रिआड़ ने बताया कि गुरनिहाल सिंह गरचा ने अंडर-21 वर्ग की स्कीट शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि सिमरन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा, इस स्पर्धा में अभय सिंह सेखों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।


अर्जुन सिंह चीमा और प्रदीप कौर ने एयर पिस्टल स्पर्धा के मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)