मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, सरेंडर किया पासपोर्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, सरेंडर किया पासपोर्ट

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारतीय नागरिकता छोड़ने पर केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है इससे पहले सोमवार सुबह ही यह खबर आई कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का 13,500 करोड़ रुपए का घोटाला करके विदेश भाग गए कारोबारी मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यह साफ कर दिया कि भगोड़े मेहुल चोकसी मेहुल का प्रत्यपर्ण होकर रहेगा। गृहमंत्री ने कहा कि भारत की नागरिकता छोड़ देने से मेहुल चोकसी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि न केवल मेहुल चोकसी बल्कि जितने भी आर्थिक अपराधी विदेशों में छुपे बैठे हैं उनका प्रत्यपर्ण होकर रहेगा। भारत सरकार आर्थिक अपराधियों के प्रत्यपर्ण के लिए तैयारियां कर रही हैं। नागरिकता छोड़ देने मात्र से इसमें से कोई भी नहीं बच सकता है।


मेहुल चोकसी ने एंटीगा हाईकमीशन में भारतीय पासपोर्ट को जमा करा दिया है। पासपोर्ट नंबर Z3396732 कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा कराया गया है। नागरिकता छोडने के लिए 177 US डालर का ड्राफ्ट भी जमा कराया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को सूचना दी है। नागरिकता छोडने वाले फार्म में चोकसी ने अपना नया पता जौली हार्बर सेंट मार्कस एंटीगा लिखा है। हाईकमीशन को कहा कि उसने नियमों के तहत एंटीगा की नागरिकता ली और भारत की छोड़ी है। बता दें, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मेहुल चोकसी दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता। मेहुल चोकसी को साल 2018 में एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता दी गई थी और उसने पिछले साल 15 जनवरी को उस देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी।

इसपर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो गयी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए ट्वीट किया, ‘देश का हजारों करोड़ लेकर विदेश भागे प्रधानमंत्री जी के मेहुल भाई ने देश की नागरिकता छोड़ दी है। भक्तगणों, ठोको ताली…’



मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)