मप्र में खिली धूप ने दिलाई ठंड से राहत

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे बुधवार को तेज खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई है। राज्य में बुधवार की सुबह सुहावनी रही। मौसम साफ होने के साथ खिली धूप के कारण ठंड से राहत है। बीच-बीच में चलने वाली हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान मावठ (ठंड में हल्की बारिश) पड़ी है। इसके चलते ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11, ग्वालियर का 11.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)