प्रियंका गाँधी की राजनीतिक एंट्री पर प्रशांत किशोर की बात शायद बीजेपी को रास ना आये

  • Follow Newsd Hindi On  
प्रियंका गाँधी की राजनीतिक एंट्री पर प्रशांत किशोर की बात शायद बीजेपी को रास ना आये

लोकसभा 2019 चुनाव से पहले कांग्रेस ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है | यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो गई है | उन्हें कांग्रेस का पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है | वह फरवरी से अपना कार्यभार संभालेंगी. वहीं इसी के साथ दूसरा चौकाने वाला निर्णय यह है की पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है |अब तक यूपी की बागडोर गुलाम नबी आजाद के पास थी, जिन्हें हरियाणा का महासचिव बनाया गया है | आपको बता दे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पिछले काफी सालों से संघर्षरत है, ऐसे में यह निर्णय कांग्रेस को संजीवनी दे सकता है |


प्रियंका गांधी के आधिकारिक तौर पर राजनीति में उतरने के बाद कई बड़े नेताओं और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है | इसका पहला उदाहरण चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर है | राजनीति में प्रियंका की एंट्री पर प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके कहा, “भारतीय राजनीति में सबसे अधिक प्रतीक्षित एंट्रियों में से आखिरकार एक का प्रवेश हो गया है! हालांकि लोग टाइमिंग, सटीक भूमिका और पद पर डिबेट कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए खबर ये है कि उन्होंने फाइनली राजनीति में आने का फैसला लिया है! प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं |” 

पढ़िए प्रियंका गाँधी की राजनीति में एंट्री होने के बाद कुछ प्रमुख ट्वीट

https://twitter.com/ShahnawazBJP/status/1088004717479890944

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)