अपने समय के बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत कपल ऋषि कपूर और नीतू कपूर आज अपनी शादी की 39वीं सालगिरह मना रहे हैं। इन दोनों ने 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। नीतू कपूर भी उनके साथ ही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की 39वीं सालगिरह पर इनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने बेहद खास अंदाज में शादी की बधाई दी है।
रिद्धिमा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर माता-पिता की ढेर सारी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। कोलाज में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की नई-पुरानी तस्वीरें नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा कपूर की बचपन की फोटो भी दिख रही है। सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और प्रतिक्रिया में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को 39वीं सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘आप दोनों मेरी जिंदगी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आप कपल्स के परफेक्ट उदाहरण थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लव यू मॉम, लव यू डैड।’
पता हो कि हाल ही में नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ लंच डेट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी दिया। नीतू ने लिखा- ‘शादी के 38 साल बाद जब आप अपने पति के साथ लंच डेट पर जाते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है। मैं यहां सैल्फी लेने की कोशिश कर रही हूं वही मेरे पति अपने फोन में खोए हुए हैं।’
आपको बता दें ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सकता है कि ऋषि कपूर किस तरह की बीमारी का समाना कर रहे हैं। लेकिन सितंबर से ही उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके अपने बीमार होने और न्यूयॉर्क जाने की जानकारी दी थी।
ऐश्वर्या-अभिषेक में बेहतर एक्टर कौन? श्वेता नंदा ने बताया
भोपाल से करीना कपूर को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग, पार्टी नेता ने राहुल को लिखा पत्र