बॉलीवुड अभिनेता Asif Basra ने धर्मशाला में फंदे से लटक कर की खुदखुशी

  • Follow Newsd Hindi On  
बॉलीवुड अभिनेता Asif Basra ने धर्मशाला में फंदे से लटक कर की खुदखुशी

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने खुदखुशी कर ली है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आसिफ ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास गुरुवार को सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक खुदखुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कहा जा कहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी उनके साथ रहती थी।


खबरों के अनुसार आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। वह अपने पालतू कुत्ते को गुरुवार दोपहर घुमाने निकले थे। इसके बाद घर लौटकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया।

आसिफ बसरा ने परजानियां, ब्लैक फ्राईडे, वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी काम किया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)