सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2019

  • Follow Newsd Hindi On  
CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2019

CBSE Board Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। इस बार कुल 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं के रिजल्ट में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 88.70% लड़कियां और 79.4% लड़के पास हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.54 % और जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट दूसरे नंबर पर है। दिल्ली रीजन में 91.87 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) ने टॉप किया है। दोनों के 499 मार्क्स हैं। हंसिका शुक्ला गाजियाबाद की हैं और करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर की हैं।

इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 31 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।  पिछले साल 2018 में सीबीएसई ने Class 10th का रिजल्ट 29 मई 2018 और Class 12th का रिजल्ट 26 मई 2018 को जारी किया गया था।


ऐसे चेक करें रिजल्ट

परीक्षार्थी रिजल्ट आने के बाद नतीजों को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर सबसे पहले CBSE 10th Result 2019 या CBSE 12th Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरनी होगी। अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।

आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 31 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले साल 2018 में सीबीएसई ने Class 10th का रिजल्ट 29 मई 2018 और Class 12th का रिजल्ट 26 मई 2018 को जारी किया गया था।

कैसा रहा था पिछले साल का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम में मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने 499 अंक हासिल किए थे। वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे। जिसमें गुरुग्राम के प्रखर मित्तल ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था।


CBSE Result 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक

स्टेप 1: स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  ( cbse.nic.in )पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट (10वीं या 12वीं जिसका भी रिजल्ट देखना हो) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)