Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019

न्यूज्ड

गुजरात बोर्ड

Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) हर वर्ष 10वीं (GSEB SSC) की परीक्षाएं आयोजित करता है। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) के 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (Gujarat Board 10th Result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (GSEB SSC 10th Result 2019) चेक कर सकते हैं।

गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) के 10वीं की परीक्षा(GSEB SSC 10th Exam 2019) का आयोजन मार्च माह में किया गया था। पिछले वर्ष जीएसईबी एसएससी परीक्षा में करीब 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। जीएसईबी एसएससी परीक्षा 2018 में 67.50 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 63.73 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 72.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 2018 में गुजरात एसएसएसी परीक्षा(Gujarat SSC 10th Exam) में सवानी हिल ईश्वरभाई ने 600 में से 594 अंक हासिल कर टॉप किया था।

GSEB Board 10th result(SSC) 2019 ऐसे चेक करें: