MP Board Result 2019: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2019

Follow न्यूज्ड On  

MP Board Result 2019: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2019 और एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च, 2019 में किया गया था। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(MPBSE) 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट(MP Board 10th Results 2019) मई के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश बोर्ड(MPBSE) के 12वीं का रिजल्ट(MP Board 12th Result 2019) भी मई के तीसरे सप्ताह में ही जारी होने की उम्मीद है। 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर देखे जा सकेंगे।\

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही उन परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कर देगा, जिन्होंने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (MP 10th 12th Board Exam) में हिस्सा लिया है। बोर्ड की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 मई को जारी कर दिए जाएंगे।

हर वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 12 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा(MP Board 10th Exam 2018) 5 मार्च से 31 मार्च और 12वीं बोर्ड की परीक्षा(MP Board 12th Exam 2018) 1 मार्च से 3 अप्रैल 2018 तक चली थी। पिछली साल लड़कियों ने बाजी मारी थी। बीते वर्ष 10वीं में 66 फीसदी और 12 वीं में 68 फीसदी छात्र पास हुए थे। बीते साल 12 वीं और 10 वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित हुए थे।

10वीं में अनामिका साध और हर्षवर्धन परमार ने टॉप किया था। वहीं, 12वीं साइंस में ललित पचौरी, कॉमर्स स्ट्रीम में आयुषी, आर्ट्स स्ट्रीम में शिवानी पवार ने टॉप किया था।

MP Board Result 2019 : ऐसे चेक करें

  • मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या  mpresults.nic.in  पर जाएं ।
  • होमपेज पर MP Board Result 2019 पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करने के लिए रोल नंबर व अन्य डिटेल्स एंटर करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

This post was last modified on May 16, 2019 11:03 PM

Share

Recent Posts

9 साल की बच्ची से बलात्कार, हत्या और जबरन दाह संस्कारः आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

माननीय अध्यक्ष श्री विजय सांपला के निर्देशानुसार, माननीय उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदर की अध्यक्षता वाली…

August 5, 2021

Kamika Ekadashi Vrat 2021: इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से मिलता है कई यज्ञों का फल

Kamika Ekadashi कामिका एकादशी शुभ मुहूर्त: दिनांक 03 अगस्त दिन की तारीख 12 बजकर 59…

August 3, 2021

World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस से हर 30 सेकेंड में होती है 1 व्यक्ति की मौत, हर साल मरते हैं 11 लाख लोग

World Hepatitis Day 2021: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर जानिए यह दिवस क्यों मनाया…

July 27, 2021

रिलायंस जियो का इनोविटिव आइडिया – यूजर्स ले सकेंगे ‘इमरजेंसी डाटा लोन’

डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू…

July 3, 2021