टीम इंडिया के नए ‘सिक्सर किंग’ बने रोहित शर्मा, धोनी के सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
टीम इंडिया के नए 'सिक्सर किंग' बने रोहित शर्मा, धोनी के सबसे अधिक छ्क्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जारी मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 24वां शतक जड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर हो रहे है मैच में रोहित ने 140 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। ‘हिट मैन’ रोहित ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने में रोहित शर्मा विश्व में चौथे पायदान पर पहुँच गए हैं। रोहित शर्मा से पहले इस लिस्ट में विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल हैं। अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं, जिनके नाम 521 छक्के हैं। उसके बाद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैडन मैकुल्लम 398 छ्क्के, भारत के रोहित शर्मा 356 छक्के और टीम इंडिया के महेंद्र सिंह धोनी 355 छक्के जड़ चुके हैं।

भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में तो इसमें सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का आता है, जिन्होंने 356 छक्के लगाए हैं। उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी 355 छक्के, सचिन तेंदुलकर 264 छक्के, युवराज सिंह 251 छक्के और सौरव गांगुली 247 छक्कों के साथ आगे हैं। बता दें कि इस वर्ल्ड कप मुकाबले में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ के खिलाफ 113 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 140 रनों की पारी खेली है, जिसकी बदौलत भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में बनी हुई है।


World Cup 2019: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, कब, कहां और कैसे देखें मैच

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)