Indian Army Day 2021: जानें हर साल क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? क्या है इसके पीछे का इतिहास

  • Follow Newsd Hindi On  
Indian Army Day 2021: जानें हर साल क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? क्या है इसके पीछे का इतिहास

भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day 2021) बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल भारत का 73वां सेना दिवस मनाया जाना है। इस दिन को सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) के सम्मान में भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।

साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) की जगह तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने ली थी। करियप्पा ने 1947 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की कमान संभाली थी।


साल 1947 में मिली आजादी के बाद से देश में कई प्रशासनिक समस्याएं पैदा होने लगी थीं और फिर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा था। भारतीय सेना के अध्यक्ष तब भी ब्रिटिश मूल के ही हुआ करते थ। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। उस वक्त भारतीय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे। केएम करियप्पा के सेना प्रमुख बनाए जाने के बाद से ही हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाने लगा।

हर साल 15 जनवरी को जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजिमेंट की परेड होती है और झांकियां निकाली जाती हैं। बता दें कि केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa फील्ड मार्शल की रैंक पाने वाले पहले ऑफिसर थे। 1947 में भारत-पाक युद्ध में इंडियन आर्मी को कमांड किया था। करियप्पा साल 1953 में रिटायर हो गए थे। साल1993 में 94 साल की आयु में उनका निधन हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)