इंडोनेशिया : बाढ़, भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 89 हुई

  • Follow Newsd Hindi On  

 जकार्ता, 19 मार्च (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

  वहीं 73 लापता लोगों के लिए तलाशी व बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आपदा प्रबंधन(बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि आपदा में लगभग 6,800 लोग विस्थापित हुए हैं और करीब 160 अन्य घायल हो गए हैं।


89 मृतकों में से 82 सेनताई और इसके आस-पास के इलाके के हैं। यहां शनिवार रात सात घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी।

वहीं सात अन्य लोग प्रांत की राजधानी जयापुरा में भूस्खलन की घटना में मारे गए।

बाढ़ से 350 इमारतों, आठ शैक्षणिक संस्थानों, दो चर्चो, एक मस्जिद और तीन पुलों को क्षति पहुंची है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)