इंडोनेशिया ने ओलम्पिक-2032 की मेजबानी की दावेदारी पेश की

  • Follow Newsd Hindi On  

जकार्ता, 19 फरवरी (आईएएनएस)| पिछले साल एशियाई खेलों की सफल मेजबानी करने के बाद इंडोनेशिया ने 2032 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी हासिल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) को एक प्रस्ताव सौंपा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्विट्जरलैंड स्थित इंडोनेशिया दूतावास के हवाले से बताया कि इंडोनेशिया को मेजबनी हासिल करने के लिए भारत और दक्षिण तथा उत्तर कोरिया (संयुक्त मेजबानी) से टक्कर मिल सकती है।

एक बयान के अनुसार, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पिछले सप्ताह ही आईओसी के अध्यक्ष थोमस बाक को दुनिया में सबसे बड़े खेलों की मेजबानी के लिए पत्र भेजा है।


गौरतलब है कि 2024 से पहले ही 2032 में होने वाले ओलम्पिक के मेजबान देश का चुनाव कर लिया जाएगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)