International Day of Happiness: हैप्पीनेस डे पर इन खास संदेशों के साथ अपनों में बाटें खुशियाँ

  • Follow Newsd Hindi On  

International Day of Happiness: ऐसा लगता है कि दुनिया में हर चीज के लिए एक दिवस रखा गया है। यहां तक कि खुशी (Happiness) के लिए भी एक ‘इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस’ या अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस (International day of happiness) रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) 20 मार्च को हर साल इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाता है। साल 2013 में सयुंक्त राष्ट्र ने इसे मानना शुरू किया था।

संयुक्त राष्ट्र 20 मार्च को ये दिन दुनिया भर के लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए मनाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को इसे मनाने का संकल्प लिया था। संयुक्त राष्ट्र के लिए इस दिवस को मनाने के पीछ मशहूर समाज सेवी जेमी इलियन के प्रयासों का नतीजा था। उन्हीं के विचारों ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव जनरल बान की मून को प्रेरित किया और अंततः 20 मार्च 2013 को इंटरनेशल डे ऑफ हैप्पीनेस घोषित किया गया।


आज इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के मौके पर आप अपनों के बीच खुशियां बांटिए और शेयर करिये खुशियों से भरे सन्देश और शुभकामनायें।

“अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की आप सभी को बधाई, आज के दिन आप सभी के लिए खुशमय हो और आपके चारो ओर खुशियाँ ही खुशियाँ हो। “

 


“खुशी खुद पर निर्भर करती है। — Aristotle”

 

“आप का खुश रहना रोगों से दूर रखता हैं। “

 

“आओ अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर खुद भी खुश रहे और दूसरो को भी ख़ुशी दे. अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं “

 

“अगर आप दूसरों को प्रसन्न रखना चाहते हैं, तो दया भाव दिखाए। अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो करुणा का अभ्यास कीजिए। — Dalai Lama”

 

“खुद को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका किसी और को खुश करने की कोशिश करना है। — Mark Twain”

 

“खुशी तब होती है जब आप क्या सोचते हैं, आप क्या कहते हैं, और आप जो करते हैं वह सामंजस्य होता है। –Mahatma Gandhi”

 

“ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी मैं प्रशंसा करता हूं और सम्मान करता हूं, लेकिन मैं जरूरी नहीं कि उनके जैसा बनना चाहता हूं। मैं खुद भी बहुत खुश हूं। —
James D’arcy”

 

“खुश रहो। यह बुद्धिमान होने का एक तरीका है। — Sidonie Gabrielle Colette”

 

“स्वस्थ जीवन के लिए हंसना जरुरी हैं.” – मन शर्मा”

 

“एक अच्छी तरह से बिताया दिन सुखद नींद लाता है। — Leonardo da Vinci”

 

“खुशी एक चुंबन की तरह है। आपको इसका आनंद लेने के लिए इसे साझा करना चाहिए। ” –Bernard Meltzer”

 

“खुश रहने वाला इंसान, हमेशा तनाव से मुक्त रहता हैं.” –मन शर्मा”

 

“यह कामकाजी आदमी है जो खुशमिजाज आदमी है। यह बेकार आदमी है जो दुखी आदमी है। — Benjamin Franklin”

“खुशियाँ ढूढ़ों नहीं खुद में महसूस करो. ” –मन शर्मा”

“खुशी खुद पर निर्भर करती है। ” – Aristotle”

“चमत्कार यह नहीं है कि हम यह काम करते हैं, बल्कि यह कि हम इसे करने के लिए खुश हैं। — Mother Teresa”

“खुशियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाये.” – मन शर्मा”

“सभी सुंदरता के बारे में सोचें जो आपके आसपास अभी भी बची हुई हैं और खुश रहें।”

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)