IPL 2019 : MI और RCB का रोमांचक मैच, कोहली ने हासिल की उपलब्धि तो नो बॉल बना विवाद

  • Follow Newsd Hindi On  
The Corona Test will be held at home before Kohli, Rohit and Dhoni leave for UAE

गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुए मैच में मुंबई ने बेंगलुरु को 7 रन से हरा कर IPL-2019 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने बेंगलुरु के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा जिसके बदले बेंगलुरु केवल 20 ओवरों में सिर्फ 181 रन ही बना पाई।

बेंगलुरु बेशक मैच अपने नाम नहीं कर पायी पर इस रोमांचक मैच में विराट कोहली अपने IPL करियर के 5000 रन पुरे कर  सुरेश रैना के बाद (5034) सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए हैं।


मुंबई और बेंगलुरु के बीच गुरुवार को हुआ मैच कई मामलो में यादगार रहा। जहां एक तरफ विराट कोहली ने अपने IPL करियर के 5000 रन पूरे  किए वहीं दूसरी तरफ अम्‍पायर एस. रवि की बड़ी गलती विवाद का मुद्द्दा बन गई। मैच के अंतिम गेंद पर बेंगलुरु को 7 रन की ज़रुरत थी। अगर आखिरी गेंद पर छक्का लगता तो दर्शकों को इस IPL सीज़न का पहला सूपर ओवर देखने को मिल सकता था। लेकिन अम्पायर एस. रवि मलिंगा की आखिरी बॉल जो कि एक नो बॉल थी, उसे नहीं देख पाए और मैच मुंबई के खाते में जा गिरा। अम्पायर अगर नो बॉल को देख लेते तो शायद मैच की कहानी और कुछ हो सकती थी। बेंगलुरु को फ्री हिट मिलती और सुपर ओवर की सम्भावना बढ़ जाती।

अम्पायर की इस गलती ने खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी खासा नाराज़ किया। विराट कोहली ने मैच के बाद इसे एक हास्यप्रद फैसला बताया। उन्होंने कहा ‘हम आईपीएल के स्‍तर पर खेल रहे हैं यह कोई क्‍लब स्‍तर का क्रिकेट नहीं है। अम्‍पायरों को अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए। यह करीब एक इंच के फासले से नोबॉल थी। वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसे खेल के विरूद्ध बताया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)