IPL 2019: MI vs CSK- मुंबई ने दी चेन्नई को मात, थमा टीम धोनी का विजयी रथ

  • Follow Newsd Hindi On  
IPL 2019: MI vs CSK  मुंबई ने 37 रन से दी चेन्नई को मात, थमा चेन्‍नई का विजयी रथ

आईपीएल 2019 का 15वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई ने इस मैच में चेन्नई को 37 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई ने जहां चार मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की तो वहीं चेन्नई की चार मैचों में यह पहली हार रही। यह मुंबई की आईपीएल में 100वीं जीत है। वहीं इस सीजन में उसे दूसरी कामयाबी मिली जबकि चेन्‍नई को इस सीजन में पहली शिकस्‍त झेलनी पड़ी है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का विजयी रथ रोक दिया है। हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड खेल(नाबाद 25 रन और 3 विकेट) के सहारे मुंबई ने चेन्‍नई को 37 रन से हराया।  मुंबई के 170 रन का पीछा करते हुए चेन्‍नई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। उसकी ओर से केदार जाधव ने सबसे ज्‍यादा 59 रन बनाए। मुंबई की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज हार्दिक पंड्या रहे जिन्‍होंने 4 ओवर में केवल 20 रन दिए और 3 विकेट निकाले।


इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 59 और क्रुणाल पंड्या ने 42 रनों की पारी खेली। मुंबई ने भी 19 वें ओवर तक 5 विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बनाए थे। लेकिन हार्दिक पंड्या और कीरन पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर में 29 रन ठोककर मुंबई को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस ओवर में हार्दिक ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। वहीं, कीरन पोलार्ड ने एक छक्का लगाया। एक ट्रिपल भी बना। इसके अलावा ब्रावो ने एक वाइड और एक नो बॉल भी डाली। हार्दिक पंड्या 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 25 रन और कीरन पोलार्ड 7 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

यह मुंबई की आईपीएल में 100वीं जीत है। वहीं इस सीजन में उसे दूसरी कामयाबी मिली जबकि चेन्‍नई को इस सीजन में पहली शिकस्‍त झेलनी पड़ी है। हालांकि अब भी वह अंक तालिका में टॉप पर है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)