IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कोलकाता में 19 दिसंबर, 2019 को IPL-2020 के लिए निलामी का सिलसिला समाप्त हो गया। नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि सभी फ्रैंचाइजी ने 1,40,30,00,000 रुपये खर्च कर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे।

सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। राजस्थान ने सबसे ज्यादा दांव रॉबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट पर लगाया। उसने दोनों को 3-3 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के पेसर पैट कमिंस को केकेआर ने सर्वाधिक 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं।


Kings XI Punjab

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले भी मैक्सवेल पंजाब के लिए खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं। किंग्स इलेवन की टीम ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को भी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने शेल्डन कॉटरेल और क्रिस जॉर्डन को खरीद कर अपनी गेंदबाजी को मजबूत किया। पंजाब ने दीपक हुडा, रवि बिश्नोई और इशान पोरेल को भी अपनी टीम में शामिल किया।

Kings XI Punjab ने ये खिलाड़ी खरीदे

ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉर्टल, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, दीपक हूडा

Full squad of Kings XI Punjab

क्रिस गेल, के एल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, जेम्स नीशम, कृष्णप्पा गौतम, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस जॉर्डन, निकोलस पूरन, मुजीब जादरण, अर्शदीप सिंह, दीपक हूडा, रवि विश्नोई, इशान पोरेल, करुण नायर, जगदीशन सुचित, हरप्रीत बरार, हार्डस विल्जोएन, तजिंदर सिंह ढिल्लो, प्रभसिमरन सिंह और दर्शन नालकंडे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)