IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कोलकाता में 19 दिसंबर, 2019 को IPL-2020 के लिए निलामी का सिलसिला समाप्त हो गया। नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि सभी फ्रैंचाइजी ने 1,40,30,00,000 रुपये खर्च कर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे।

सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। राजस्थान ने सबसे ज्यादा दांव रॉबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट पर लगाया। उसने दोनों को 3-3 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के पेसर पैट कमिंस को केकेआर ने सर्वाधिक 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं।


Kolkata Knight Riders

KKR ने इस बार नीलामी में 9 नए खिलाड़ी खरीदे। पैट कमिंस, इयोन मॉर्गन जैसे बड़े खिलाड़ी इस टीम के साथ जुड़े हैं। क्रिस ग्रीन और टॉम बेंटन को भी इस टीम में शामिल किया गया।

KKR की टीम में आठ विदेशी खिलाड़ी हैं। केकेआर ने पैट कमिंस के रूप में इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदा। उन्होंने कमिंस पर 15.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च की। इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन के आने से केकेआर की टीम सॉलिड नजर आ रही है।

KKR ने ये खिलाड़ी खरीदे

निखिल नाइक, प्रवीण तांबे, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, एम. सिद्धार्थ, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, इयॉन मॉर्गन


Full squad of Kolkata Knight Riders

दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, हैरी गर्नी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्युसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नरेन, इयोन मॉर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, मनिमारन सिद्धार्थ, क्रिस ग्रीन, टॉम बेंटन, प्रवीण ताम्बे और निखिल नायक।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)