IPL 2020: Mumbai Indians टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  

कोलकाता में 19 दिसंबर, 2019 को IPL-2020 के लिए निलामी का सिलसिला समाप्त हो गया। नीलामी में कुल 338 में से 8 फ्रैंचाइजियों को 73 खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि सभी फ्रैंचाइजी ने 1,40,30,00,000 रुपये खर्च कर 62 खिलाड़ी ही खरीदे। इसमें 29 विदेशी खिलाड़ी रहे।

सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। वहीं सबसे कम 4 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा। राजस्थान ने सबसे ज्यादा दांव रॉबिन उथप्पा और जयदेव उनादकट पर लगाया। उसने दोनों को 3-3 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के पेसर पैट कमिंस को केकेआर ने सर्वाधिक 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं।


Mumbai Indians

IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की शुरुआत ही मुंबई इंडियंस ने की। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले क्रिस लिन को अपनी टीम में शामिल किया। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। नाथन कूल्टर नाइल टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन पर मुंबई ने 8 करोड़ रुपये की रकम खर्च की।

MI ने ये खिलाड़ी खरीदे

प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन।

Full squad of Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, आदित्य तारे, इशान किशन, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैकलेनगन, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, शेरफन रदरफर्ड, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)