IPL 2021 Auction LIVE Updates: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Chris Morris, Rajasthan Royals ने 16.25 करोड़ में खरीदा

  • Follow Newsd Hindi On  

IPL 2021 Auction LIVE Updates: IPL नीलामी 2021 शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बाकी है। इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है IPL के इस सीजन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम में नजर आयेगा। नीलामी के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं। नीलामी में तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे। आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं। यह मिनी ऑक्शन है और फ्रेंचाइजी के पास कम राशि है, तो वे युवाओं पर दांव लगा सकती हैं। IPL नीलामी 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे…


4:33 PM (IST)18 FEB 2021/ बांग्लादेश के फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। मुस्ताफिजुर पहले भी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।


4:32 PM (IST)18 FEB 2021/ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा। मिल्ने का बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये था।

4:27 PM IST( IST)18 FEB 2021/ इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ सैम बिलिंग्स को भी अभी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था. हालांकि, अभी इन खिलाड़ियों के पास एक मौका और है।

4:26 PM (IST)18 FEB 2021/ न्यूजीलैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप को कोई खरीदार नहीं मिला . उनका बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलेक्स कैरी को भी कोई खरीदार नहीं मिला। कैरी का बेस प्राइज़ 1.50 करोड़ रुपये था।


04:10 PM (IST)18 FEB 2021/ इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा। मलान मौजूदा वक्त में टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं।

04:05 PM (IST)18 FEB 2021/ साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में युवराज सिंह (16 करोड़) बिके थे।

3:55 PM (IST)18 FEB 2021/ Shakib Al Hasan Sold To Kolkata Knight Riders: बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। शाकिब पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे। शाकिब का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था।

3:46 PM (IST)18 FEB 2021/ इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। मोईन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वह एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेलते दिखेंगे।

03:25  (IST)18 FEB 2021/Kedar Jadhav रहे अनसोल्ड: Chennai Super King की टीम ने इस साल Kedar Jadhav को रिलीज कर दिया था। अब इस ऑक्शन में उन्हें झटका लगा है।किसी भी टीम ने उन पर पैसा नहीं लगाया है।

03:20  (IST)18 FEB 2021 Shakib Al Hasan को : बैन के बाद वापसी कर रहे Shakib Al Hasan को Kolkata Knight Riders ने 3.2 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले हसन Sunrisers Hyderabad की टीम का हिस्सा थे।

03:15  (IST)18 FEB 2021/  IPL Auction 2021: Glenn Maxwell पर पैसों की बारिश; इस साल रिटनेंशन के वक्त मैक्सवेल को पंजाब किंग्स इलेवन ने रिलीज कर दिया था। IPL Auction 2021 में उन्हें Royal Challengers Bangalore ने 14.25 करोड़ में खरीदा है।

03:06  (IST)18 FEB 2021 / Steve Smith दिल्ली की टीम में: दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ रुपय में खरीद लिया है। पिछले साल स्मिथ राजस्थान की टीम में थे लेकिन उन्होंने इस साल स्थिम को रिलीज कर दिया था।

01:49  (IST)18 FEB 2021 /आज की नीलामी में 291 खिलाड़ी शामिल । इस नीलामी के लिए सभी आठ टीमों के पास 61 स्लॉट खाली हैं। लेकिन ऐसा हो सकता है कि टीमें सिर्फ 40 से 45 खिलाड़ियों पर ही दांव लगाएं। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हालांकि 7 से 8 खिलाड़ियों को आज की नीलामी में खरीद सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी को खरीदने का विकल्प है।

01:40  (IST)18 FEB 2021/

01:35 (IST)18 FEB 2021/ सबसे ज्यादा राशि अनिल कुंबले की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के पास हैं। उनके पास 9 स्थान के लिए 53.20 करोड़ उपलब्ध हैं।

12:55 (IST)18 FEB 2021/ KKR गेंदबाजों पर लगा सकता है बड़ा बोली: कोलकाता नाइट राइडर्स की पिछले सत्र में टीम की गेंदबाजी कारगर नहीं रही थी। टीम में बाएं हाथ के सीमर और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर को शामिल किया जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स की खिलाड़ियों की जगह खाली है। वहीं उसके पर्स में 10 करोड़ है।

12:35 (IST)18 FEB 2021/ पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसा: पंजाब पांच विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है। उसे ऑलराउंडर्स की जरूरत है। मिडिल ऑर्डर मजबूत बनाना चाहेंगे। ऑफ स्पिनर भी जोड़ेंगे। पंजाब किंग्स में 9 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वहीं उसके पर्स में 53.20 करोड़ है।

12:15 (IST)18 FEB 2021/चेन्नई सुपर किंग्स को ऑफ स्पिनर की तलाश : रैना की वापसी से मजबूती मिली है। अब भी बल्लेबाजी मजबूत करनी है. हरभजन व जाधव की विदाई के बाद टीम को एक ऑफ स्पिनर की तलाश है। चेन्नई सुपर किंग्स में 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वहीं उसके पर्स में 19.90 करोड़ है।

11:59 (IST)18 FEB 2021/ राजस्थान रॉयल्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा: राजस्थान रॉयल्स मध्यक्रम की समस्या से जूझ रहा है। एक ऐसे बल्लेबाज की खोज है, जो मिडिल ऑर्डर में निरंतरता प्रदान कर सके। एक बैक-अप गेंदबाज की तलाश होगी।  राजस्थान रॉयल्स में 8 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वहीं उसके पर्स में 37.85 करोड़ है।

11:35 (IST)18 FEB 2021/ ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी के 13 मेंबर को मिलेगी इंट्री: नीलामी से पहले दो बार कोरोना टेस्ट होगा। एक फ्रेंचाइजी से 13 मेंबर ऑक्शन में मौजूद रह सकेंगे। इनमें से 8 ऑक्शन टेबल पर और 5 मेंबर्स कौ गैलरी में बैठाया जायेगा. इस बार कोरोना के कारण इस बार सैलरी बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

11:15 (IST)18 FEB 2021/ राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल: राइट टू मैच कार्ड के जरिये फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को नीलामी में वापस पा सकती है। इसके लिए उन्हें नीलामी में खिलाड़ी पर लगी सर्वाधिक बोली के बराबर की कीमत चुकानी होती है।

10:45 (IST)18 FEB 2021/ नयन दोषी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे: 42 साल के स्पिनर नयन दोशी नीलामी में शामिल किये गये सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे भारत के पूर्व लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर दिलीप दोषी के बेटे हैं। नयन फिलहाल इंग्लैंड में रहते हैं।

10:14 (IST)18 FEB 2021/ IPL नीलामी में ये है सबसे युवा खिलाड़ी: अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद इस ऑक्शन लिस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग बिग बैश में मेलबर्न रेनगेड्स की ओर से खेला था। उन्होंने 6 मैच में 2 विकेट लिये। ऑक्शन पूल में 16 साल के नगालैंड के लेग-स्पिनर ख्रेवित्सो केंसे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। बेस प्राइस भी 20 लाख रुपये है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)