IPL 2021: अब Vivo का प्रचार करेंगे कोहली, कंपनी ने बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को कंपनी का ब्रैंड एंबेस्डर बनाने की बुधवार को घोषणा की। कोहली वीवो के आने वाले प्रोडक्ट्स के लांच को प्रोमोट करते नजर आएंगे।

यह साझेदारी अबव द लाइन (एटीएल) और बिलो द लाइन (बीटीएल) गतिविधियों में शामिल रहेगी, जिसमें ब्रैंड के टीवी और प्रिंट कैंपेन तथा सोशल मीडिया इवेंट्स भी शामिल हैं। वीवो इंडिया के ब्रैंड स्ट्रेटेजी निदेशक निपुन मार्या ने बयान जारी कर कहा, “हम कोहली के साथ जुड़कर रोमांचित हैं। हमारा ध्यान हमेशा हमारे उपभोक्ताओं की जरूरतों और वरीयताओं पर केंद्रित रहता है। हम अपने उपभोक्ताओ के जीवन में खुशी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “कोहली जैसे व्यक्ति के साथ जुड़कर हमारा मानना है कि हम युवा उपभोक्ताओं के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकते हैं। आमीर खान और सारा अली खान के अलावा हमें विश्वास है कि किसी खिलाड़ी के साथ जुड़ने से हम ज्यादा से ज्यादा जनता के साथ जुड़ सकेंगे।”

‘मेक इन इंडिया’ के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को देखते हुए वीवो के सभी स्मार्टफोन सीरीज ग्रेटर नोएडा में निर्मित होंगे।

Share

Recent Posts

शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले हो गई थी कोरोना संक्रमित

उत्‍तर प्रदेश के बागपत में परिवार समेत रहती थीं । जब शूटर दादी चंद्रो तोमर…

April 30, 2021

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज…

April 30, 2021

World Corona: पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या पहुंची 15 करोड़ के पार

Corona Cases Across the World: तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों…

April 30, 2021

Petrol Diesel Price:पेट्रोल-डीजल के दाम से आम आदमी को आज भी राहत, जानिए कितनी हैं कीमतें

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह…

April 30, 2021

IPL-14 : दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर दर्ज की पांचवीं जीत

Delhi beat Kolkata: कोलकाता की ओर से तीनों विकेट पैट कमिंस के हिस्से आया। इससे…

April 30, 2021

Horoscope Today, 30 April 2021 Aaj Ka Rashifal : माह के आखिरी दिन जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज अप्रैल महीने का अंत‍िम शुक्रवार। आज महीने का अंतिम दिन है। आज चंद्रमा वृश्चिक…

April 30, 2021