नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडीकल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पडीकल 22 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद वह क्वारेंटीन थे।
फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर कहा, “कोरोना संक्रमित होने के बाद पडीकल बेंगलुरु स्थित अपने घर में क्वारेंटीन थे। उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने के बाद वह बेंगलुरु टीम से जुड़ेंगे। बेंगलुरु की मेडिकल टीम पडीकल के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और आईपीएल के इस सत्र के लिए टीम से जुड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।”
बेंगलुरु का आईपीएल के इस सत्र में गत विजेता मुंबई इंडियंस के साथ नौ अप्रैल को मुकाबला होगा। पडीकल आईपीएल के पिछले सीजन में बेंगलुरु के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 15 मैचों में 473 रन बनाए थे।
ये वही देवदत्त पडीकल हैं जिन्होंने 2010 में केदार जाधव के बाद देबदत्त ऐसे पहले खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में पचासा जड़ा। डेब्यू मैच में अर्धशतक आखिरी बार 2016 में सैम करने ने जड़ा था। इसके बाद 2020 में देबदत्त ने यह कारनामा करके दिखाया था। वह डेब्यू आईपीएल मैच में अर्धशतक जड़ने वाले 19 वें खिलाड़ी बने थे। पडीकल आईपीएल के डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 20 वर्ष 76 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। इसके पहले श्रीवत्स गोस्वामी ने 19 वर्ष 1 दिन की उम्र में पचासा जड़ा था।
आपको बता दें की देवदत्त रणजी, सैयद मुस्ताक, विजय हजारे ट्रॉफी के डेब्यू मैच में भी 50 से अधिक रन की पारी खेल चुके है। अपनी इस यादगार पारी से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड हासिल कर लिए हैं।
उत्तर प्रदेश के बागपत में परिवार समेत रहती थीं । जब शूटर दादी चंद्रो तोमर…
लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज…
Corona Cases Across the World: तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों…
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह…
Delhi beat Kolkata: कोलकाता की ओर से तीनों विकेट पैट कमिंस के हिस्से आया। इससे…
आज अप्रैल महीने का अंतिम शुक्रवार। आज महीने का अंतिम दिन है। आज चंद्रमा वृश्चिक…