Islampur Vidhan Sabha Seat: क्या इस्लामपुर विधानसभा में लगातार 5वीं जीत दर्ज कर पाएगी जेडीयू?

  • Follow Newsd Hindi On  
Islampur Vidhan Sabha Seat result and history

Islampur Vidhan Sabha Seat: इस्लामपुर विधानसभा सीट महागठबंधन के धड़े से आरजेडी (RJD) के हिस्से में आई है और उसने यहां से राकेश कुमार रौशन को टिकट दिया है। वहीं, जेडीयू (JDU) के टिकट पर मौजूदा विधायक चंद्रसेन प्रसाद एक बार फिर से चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि एलजेपी (LJP) ने यहां से नरेश प्रसाद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस्लामपुर विधानसभा सीट का इतिहास

बिहार की इस्लामपुर विधानसभा सीट नालंदा जिले में आती है। इस्लामपुर विधानसभा सीट पर अब तक 15 चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 4-4 बार JDU और कांग्रेस, तीन बार CPI और एक-एक बार निर्दलीय, समता पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और स्वतंत्र पार्टी ने विजय हासिल की है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में जेडीयू ने बीजेपी को हराकर इस सीट को अपने नाम किया था। जेडीयू के चंद्रसेन प्रसाद ने बीजेपी के बिरेन्द्र गोप को 12 हजार से ज्यादा मतों से मात दी थी। चंद्रसेन प्रसाद को 66,587 जबकि बिरेन्द्र गोप को 43,985 वोट मिले थे।

जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्या 4,03,551 है। जिसमें से 89.51% ग्रामीण और 10.49% शहरी आबादी है। कुल जनसंख्या का 17.28 प्रतिशत एससी और 0.05 फीसदी एसटी हैं।

Islampur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – चंद्रसेन प्रसाद


आरजेडी – राकेश कुमार रौशन

लोजपा – नरेश प्रसाद सिंह

Islampur Vidhan Sabha winner:  इस्लामपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Chandrasen Prasad JD(U) 66587 Birendra Gope BJP 43985
2010 Rajib Ranjan JD(U) 56332 Virendra Gop RJD 32524
OCT 2005 Ramswaroop Prasad JD(U) 46510 Rakesh Kumar Roshan CPI 27412
FEB 2005 Ramswaroop Prasad JD(U) 40749 Rakesh Kumar Roshan CPI 20689
2000 Ramswaroop Prasad SAP 76015 Naresh Yadav RJD 27705
1995 Krishna Ballabh Prasad CPI 46796 Rajiv Ranjan SAP 36552
1990 Krishna Ballabh Prasad CPI 68040 Pankaj Kumar Sinha INC 61523
1985 Ram Swaroop Prasad INC 54858 Krishan Ballabh Pd. Singh CPI 54429
1980 Pankaj Kumar Sinha INC(I) 52923 Krishna Vallabh Prasad Singh CPI 51310
1977 Krishna Vallabh Prasad Singh CPI 36406 Vijay Laxmi Chaur JNP 22371
1972 Ramsharan Prasad Singh IND 33644 Ramchandra Singh NCO 32108
1969 Ramsaran Prasad Singh PSP 25243 Krishnaballov Prasad Singh CPI 19304
1967 S. S. Prasad INC 28040 R. S. P. Singh PSP 26876
1962 Shyam Sunder Prasad SWA 19391 Sadrul Haque INC 13493
1951 Chowdhary Mohamad Afaque INC 17003 Baldeo Prasad SP 1847

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)