इसरो ने किया ऐलान- अब 22 जुलाई को ‘मिशन मून’ के लिए रवाना होगा चंद्रयान-2

  • Follow Newsd Hindi On  
इसरो ने किया ऐलान- अब 22 जुलाई को 'मिशन मून' के लिए रवाना होगा चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। इसके साथ ही चंद्रयान-2 अब सोमवार 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने ट्विटर पर इस बाबत जानकारी दी है।



बता दें, पहले सोमवार 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों से पता चला है कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है।

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर अधिकारियों को इस लांचिंग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया, “इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया। संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।”


चंद्रयान-2 को चंद्रमा मिशन पर ले जाएगा भारत का सबसे शक्तिशाली ‘बाहुबली’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)